गैरतगंज: गैरतगंज में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 2.50 लाख के आभूषण पार
रायसेन जिले के गैरतगंज नगर की टोपा कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 निवासी सेवा