बिश्रामपुर: भंडार के पास फोरलेन सड़क पर बाइक की टक्कर से पैदल यात्री की मौत, दो युवक गंभीर घायल
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में नेशनल हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मृतक की पहचान भंडार निवासी सतीश चंद्र पांडेय के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे अंतिम दाह संस्करण किया जायेगा।