भिंड नगर: समाधान आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु भिंड जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाज के निर्धन तथा वंचित वर्गों को सुलभ एवं समुचित तरीके से त्वरित न्याय दिलाने तथा ‘‘न्याय सभी के लिए’’ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्या प्रशासनिक न्यायमूर्ति म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर एवं सह-अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर द्वारा ‘‘समाधान आपके द्वार’’ अभियान का आरंभ किया गया है।