रामनगर: महादेवा में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी के दौरान एसी ठीक करते समय गिरकर घायल हुए मिस्त्री की इलाज के दौरान हुई मौत
लोधेश्वर महादेवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर रविवार को की जा रही तैयारी में एसी ठीक करते समय समीर घायल हो गए थे।इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों के द्वारा बताया गया लोधेश्वर महादेवा मंदिर में एसी ठीक करने के लिए सीढ़ी पर चढ़कर काम कर रहा था। सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।