स्याना: बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर ग्राम बरौली के निकट मैक्स गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर
Siyana, Bulandshahr | Apr 26, 2026
नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित ग्राम बरोली के निकट एक मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को थाना खानपुर के ग्राम गिनोरा निवासी अरुण कुमार बाइक पर सवार होकर जा रहा था इस दौरान बरौली के निकट मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।