तनोडिया क्षेत्र के 39 वर्षीय रोड सिंह ने रविवार देर शाम शराब के नशे में धुत्त अवस्था में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल रविवार रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल आगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है। उसकी हालत फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में बताई जा रही है।