महसी: शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल को लेकर मारामारी, लाइन में खड़े लोगों पर पुलिस का प्रहार भारी
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल लेने वालों की भीड़ देखी गई।ईंधन लेने के लिए लोग जद्दोजहद करते नजर आए। इस दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर नजर आई। बाइक पर पुलिस की लाठी चलती दिखाई दी।डीजल पेट्रोल पर्याप्त न मिलने से किसान परेशान हैं।गेहूं की फसल कटाई, मड़ाई, भूसा बनाने व गन्ना, मक्का तथा सब्जियों के खेतों में पानी चलाने का कार्य प्रभावित है।