ग्वालियर गिर्द: "जिंदा है या मर गया"? सलवार-सूट पहनकर अस्पताल पहुँचा आरोपी, घायल की पत्नी ने पहचानकर पकड़वाया
JAH के 1000 बिस्तर अस्पताल में मजदूर को चाकू मारने वाला आरोपी धमेंद्र सलवार-सूट पहनकर महिला के भेष में सीधे सर्जिकल वार्ड में घुस गया ताकि देवेंद्र की हालत देख सके, लेकिन घायल की पत्नी रचना मौर्य ने उसकी चाल-ढाल से पहचान लिया और शोर मचा दिया जिससे अस्पताल में मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। विवाद के बाद मजदूर को मारे थे चाकू।