माण्डल: रूपपुरा गांव में दुस्साहसिक चोरी, सोती रहीं महिलाएं और चोर उठा ले गए बक्सा, नकदी व जेवरात, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मांडल थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। बदमाश एक मकान में घुसकर लोहे का बक्सा उठा ले गए और खेतों में ले जाकर उसे तोड़कर नकदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि जिस कमरे से बक्सा उठाया गया वहां महिलाएं और बच्चे सो रहे थे।