फतेेहपुर: बाराबंकी में 501 हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया
बाराबंकी जिले के बेलहरा स्थित बाबा साहब मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी सात प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही बाराबंकी जिले में 501 हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।