ऊंचाहार: जिंगना कोल्डस्टोरेज के पास एचटी लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के जिंगना कोल्डस्टोरेज के पास बीते दिनों तूफान के कारण आटा चक्की के ऊपर रखा टीनशेड उड़ गया था।मंगलवार की सुबह पूरे बैसन मजरे जिंगना गाँव के सुल्तान,कुलदीप व नन्हू टीनशेड को दोबारा लगा रहे थे, इसी दौरान लोहे का पाइप उठाते समय वो ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को छू गया, घटना में सुल्तान की मौत हो गई, दोनों की हालत गंभीर है।