भीलवाड़ा: अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में ओपन जेल में सजा काट रहे बंदी की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
भीलवाड़ा जिले की ओपन जेल में अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काट रहे एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।बंदी लंबे समय से अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित था।टीम ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।यह कैदी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।