राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने शनिवार को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का स्वागत अभिनंदन किया गया। चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास की कोई कमी रहने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह भवन बनकर तैयार होगा और छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा।