महसी: तेंदुए की दस्तक से इलाके में दहशत, सरयू नदी की कछार में तलाश जारी, तटीय गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में बह रही सरयू नदी के तटीय गांव में तेंदुआ और जंगली जानवरों की चहलकदमी को देखते हुए वन विभाग की टीम सरयू नदी के तटीय गांव बाजपुरवा, बल्दूपुरवा, बेतनिया गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे जंगली जानवरों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही सरयू नदी की कछार में तेंदुआ की तलाश की जा रही है।