पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग को लेकर 12 घंटे की भूख हड़ताल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई है। जदयू नेता कई बार निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग भी कर चुके हैं। वहीं रविवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग को लेकर 12 घंटे का भूख हड़ताल किया गया।