पटना ग्रामीण: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे स्वर्गीय अरुण जेटली के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।