पटना ग्रामीण: बाइक से स्टंट कर वीडियो अपलोड करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, ₹6000 का चालान काटा
पटना पुलिस की अब सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। चाहे सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वाले वीडियो हो या फिर स्टंट करने वाले वीडियो सभी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं इसी क्रम में एक युवक के द्वारा बाइक से स्टंट कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक का ₹6000 का चालान काटा।