बलिया: संविधान दिवस पर रसड़ा के अहमरा गांव में बुधवार को दोपहर 2 बजे संविधान शक्ति सेवा संस्थान द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया और ग्रामीणों को संविधान की मूल भावना से रूबरू कराया गया। संस्था की संस्थापक शोभा देवी ने भगवान बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और कार्यक्रम की शुरुआत की।