मुज़फ्फरनगर: पीस कमेटी की बैठक में DM-SSP ने कहा- नई परंपराएँ नहीं, पुरानी परंपराओं का पालन होगा, जुलूस पुराने मार्गों से निकलेंगे
गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गणेश चतुर्थी, गणेश मूर्ति विसर्जन, बारावफात, नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों की शांतिपूर्ण तैयारियों पर चर्चा हुई। डीएम एसएसपी ने कहा पुरानी परंपराओं का ही पालन होगा और जुलूस पुराने मार्गो से निकलेंगे।