रायगढ़: अमलीडीह रोड पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत, वाहन खेत में जा घुसा
आपको बता दे कि रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।