मंझिआंव: विश्व पर्यावरण दिवस पर मझिआंव नगर पंचायत में पौधारोपण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले के मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। इस दौरान ठोस अवशिष्ट प्रबंधन 2026 पर चर्चा करते हुए वार्ड पार्षदों को कचरे के संग्रहण, पृथक्करण