धौलपुर: बहला फुसलाकर कर बुजुर्गों से संपत्ति हड़पने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, एसपी ने कार्यालय से दिए निर्देश
जिला पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को एक आदेश जारी किए है। एसपी के द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया है कि राशनकार्ड, आधार कार्ड बनवाने, या अन्य किसी सरकारी कार्य के बहाने से उनके निकटतम परिजन, रिश्तेदार या अन्य नजदीकी व्यक्ति उनकी सम्पत्ति हडपने के उद्देश्य से स्टाम्प आदि पर अंगूठा या हस्ताक्षर करवा लेते है। ऐसा करने वालें लोगो के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी