धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने एसपी ने जारी किए नंबर
पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरड़ा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए नंबर जारी किए हैं। जिन पर कॉल करके पीड़ित महिला पुलिस से सहायता मांग सकती है और शिकायत कर सकती है। एसपी मेहरड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में देखने में आ रहा है कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के मामलो में वृद्धि हुई है। जो कि एक सभ्य समाज के लिए सकारात्मक संकेत नहीं है।