इटावा: अछल्दा महेवा रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से भंडारा खाकर लौट रहा बाइक सवार खड्ड में गिरकर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | May 28, 2025 कचौरा थाना बाह आगरा निवासी संदीप पुत्र अमर सिंह भागवत के प्रोग्राम में शामिल होकर अछल्दा मामा के घर से बुधवार को लौट रहा था, दोपहर 2 बजे अछल्दा महेवा रोड पर लिधौरा पेट्रोल पंप तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी, इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामा अनिल कुमार उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा दोपहर 3 बजे लेकर आए। जहां इलाज जारी है।