बाराचट्टी: देवरी-डुमरी फायरिंग रेंज में सेना का अभ्यास हुआ संपन्न
देवरी-डुमरी फायरिंग रेंज में शुक्रवार को 12 बजे सेना द्वारा फायरिंग अभ्यास शुरू किया गया। गुरुवार को सेना के जवानों ने आसपास के गांवों में माइकिंग कर ग्रामीणों को सतर्क किया था और फायरिंग क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की अपील की थी। जवानों ने ग्रामीणों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे स्वयं या अपने मवेशियों को फायरिंग रेंज के अंदर न जाने दें।