रमकंडा: अज्ञात टेम्पो की टक्कर से सबाने में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रंका रेफर
गढ़वा जिले के रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सबाने गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराही गांव निवासी अंकेश कुमार सिंह और राकेश कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रमकंडा से मेदिनीनगर की