फुलवरिया: फुलवरिया रेलवे स्टेशन के पास कई दिनों से भटक रही विक्षिप्त महिला को युवाओं ने परिजनों से मिलवाया
फुलवरिया रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भटक रही एक विक्षिप्त महिला को स्थानीय युवाओं और महिलाओं की पहल से उसके परिजनों से मिलाया गया। महिला की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के बरी देवरिया गांव निवासी स्वर्गीय संजय तिवारी की पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई है। वह करीब डेढ़ माह पूर्व मानसिक अस्वस्थता के कारण घर से लापता हो गई थी।