संडीला: हिस्ट्रीशीटर नौशाद ने रेलवेगंज में बर्गर विक्रेता कल्लू पर चाकू से किया जानलेवा हमला, कल्लू गंभीर रूप से घायल
Sandila, Hardoi | Sep 26, 2024 कछौना कस्बे के रेलवेगंज निवासी कल्लू कश्यप पुत्र रामकिशन कश्यप चाऊमीन बर्गर का ठेला लगाता है।यहां हिस्ट्रीशीटर नौशाद पुत्र अमजद निवासी गोठवा अपने एक साथी के साथ उसके ठेले पर पहुंचा और बर्गर खाने के बाद रुपए को लेकर कुछ विवाद हो गया जिसके चलते हिस्ट्रीसीटर नौशाद ने चाकू से कल्लू पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी गर्दन पर वार कर दिया जिससे कल्लू घायल हो गया।