चूरू: रतनगढ़ में बाइपास पर बाइक डिवाइडर से टकराई, गंभीर घायल 3 युवकों को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 20, 2026 चूरू जिले के रतनगढ़ में बाइक पर श्रीडूंगरगढ़ जा रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। गम्भीर हालत में उन्हें चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रतनगढ़ बाइपास स्थित संगम चौराहे के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।