अररिया: मुरबल्ला के पास दो बाइक की टक्कर में एक महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 7, 2024 अररिया फारबिसगंज फोरलेन मार्ग मुरबल्ला के पास दो बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां पर चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का इलाज जारी है.