जसवंतनगर: अजनौरा समेत अनेक गांवों में नीलगायों का आतंक, किसानों की फसलों को हो रहा नुकसान
ग्राम अजनौरा समेत अनेक ग्रामो में नीलगायों के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हैं। रबी फसलों की कटाई के बाद बोई गई दलहनी व मक्का की नई फसलों को नीलगायों के झुंड लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। आरोप है की नीलगाय दिन-रात खेतों में घुसकर फसलों को खा रही हैं और रौंद रही हैं, जिससे कई किसानों की फसलें एक ही रात में बर्बाद हो गईं। किसान रातभर खेतों की रखवाली कर रहे है।