अरबिंद पटेरिया ने रविवार सुबह करीब 7 बजे लवकुशनगर में नगर परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र खटीक के साथ विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों और पार्कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लोगों की मांग पर वार्ड नंबर 01 और मंडी क्षेत्र के पास मुक्ति धाम निर्माण कराने कहा।