गिरिडीह: गिरिडीह-कोडरमा रेल ट्रैक पर हादसे में जीतपुर निवासी मनोज गोपालक की मौत, परिवार में शोक की लहर।
गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर बुधवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मनोज गोपालक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया।मृतक की पहचान जीतपुर निवासी मनोज गोपालक के रूप में हुई है। वह बैनी गोपालक के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह हुई, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।