सीतापुर: मधुबन बिहार में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय भवानीपुर निवासी मजदूर करंट की चपेट में आने से हुआ निधन
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के मधुवन विहार इलाके में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय बिजली के कारण की चपेट में आ जाने से भवानीपुर निवासी मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।