कांटी: कांटी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी, हालत गंभीर
कांटी थाना क्षेत्र केे बारमतपुर कपरपुरा ओवरब्रिज के समीप शनिवार और रविवार कि मध्यरात्रि मे अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों को लूटपाट के दौरान गोली मार दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम राजकिशोर भगत व अनिल कुमार पटेल बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मुजफ्फरपुर शहर से घर लौट रहे