जशपुर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पदयात्रा, सामूहिक श्रमदान एवं नशामुक्ति शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पदयात्रा की शुरुआत रणजीता स्टेडियम से विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झंडी