भरथना: बकेवर हाईवे किनारे गुमटी में लगी आग, ₹20 हजार का सामान जलकर हुआ राख
बकेवर थाना बकेवर क्षेत्र में कंचन गैस गोदाम के सामने इटावा-औरैया हाईवे किनारे एक गुमटी में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। गुमटी स्वामी प्रकाश नारायण पुत्र रामदास निवासी सराय नौधना, थाना बकेवर ने सोमवार देररात बताया कि खेतों में लगी आग तेज हवा के चलते गुमटी तक पहुंच गई। बीड़ी, तंबाकू, गुटखा व कोल्ड ड्रिंक जल गये।