वाड्रफनगर: खेत बचाओ अभियान 1 जून से शुरू, प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को किया जाएगा जागरूक
वाड्रफनगर रविवार जिले में 1 जून से 30 जून तक "खेत बचाओ अभियान" चलाया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान कृषक संगोष्ठी, कृषि चौपाल, जैविक उत्पाद प्रदर्शनी, दीवार लेखन और शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।