मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को मारी टक्कर, हादसे में छह घायल, दो की हालत गंभीर
Meerut, Meerut | May 7, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही छात्राओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह बच्चे घायल हो गए, जिनमें से दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह घटना कमालपुर रोड पर हुई, जहां सुबह के समय कई बच्चे स्कूल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।