जबेरा: कुलुआ मौसीपुरा के पास दो बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Jabera, Damoh | Dec 27, 2024 जबेरा नोहटा थाना क्षेत्र कलुआ मौसीपुरा के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गए जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से 108 को फोन कर दोनों घायलों को नोहटा उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर पदस्थ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर रिफर कर दिया वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।