जबेरा: अभाना के पास ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Jabera, Damoh | Dec 26, 2024 जबेरा नोहटा थाना अंतर्गत अभाना के समीप बाइक सवार तीन लोगों को सागौन से भरे ट्रक ने गुरुवार की रात्रि टक्कर मार दी।जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही नोहटा पुलिस पहुंची।शव को उठाते हुए पीएम के बाद गुरुवार की दोपहर 3 बजे शव परिजन के सुपुर्द किया वहीं दो लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।