बेनीपुर: नरक निवारण चतुर्दशी को लेकर बेनीपुर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़
नरक निवारण चतुर्दशी को लेकर बेनीपुर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान भूतनाथ पोहद्दी, महादेव मंदिर इब्राहिमपुर, बहेड़ा, मझौड़ा, नरहा व नवादा भगवती स्थान सहित विभिन्न जगहों पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।