बेनीपुर: बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की गई समीक्षा
बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन निबंधन अधिकारी एसडीएम शंभू नाथ झा की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचन निबंधन अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव से पूर्व की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रपत्र एक के द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियों को बूथ से संबंधित आधारभूत संरचना का प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने समेत कई निर्देश दिए गए।