धार: कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित चाइना डोर की सप्लाई करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Dec 21, 2024 धार में जानलेवा प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर धार शहर के पाटीदार चौराहे पर चाइना डोर की सप्लाई करने आए दो युवको गिरफ्तार करने पहुंची, हालांकि घेराबंदी के दौरान युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया। किंतु पुलिस की दो टीमों ने पीछा करते हुए खिलचीपुरा फाटे से आरोपी को पकड़ा है।