धार: धार में हजरत मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती के उर्स के पहले दिन जायरीनों की भीड़ उमड़ी, स्थानीय कव्वालों ने पढ़े शानदार कलाम
Dhar, Dhar | Dec 20, 2024 धार में हजरत मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती के सालाना 693 वें उर्स में बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे है। उर्स में स्थानीय कव्वालों ने बाबा कमाल की शान में कलाम पढ़े। महफिल की शुरुआत आस्ताने के पगड़ीबन कव्वाल नाहर खा, शमशेर खा निसार खां कव्वाल ने की उनके बाद यूसुफ फारूक कव्वाल जावरा ने अपने कलाम पेश किए।