अरवल: फरार आरोपियों के घर चिपकाए इश्तेहार, रामपुर चौरम थाना पुलिस ने जारी की अंतिम चेतावनी
Arwal, Arwal | Jul 27, 2025 रामपुर चौरम थाना क्षेत्र मे फरार चल रहे आरोपियों संतोष कुमार और रिंकू देवी के घर न्यायालय के आदेश के तहत पुलिस ने रविवार दोपहर 3बजे को इश्तेहार चिपकाया गया। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की,जिसमे आरोपियों को जल्द अदालत में समर्पण करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। पुलिस ने कहा न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया।