अरवल: अरवल के पांच परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
Arwal, Arwal | Jul 27, 2025 अरवल जिले में रविवार दोपहर 2:00 बजे पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा सख्त सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।जिला प्रशासन की सतर्कता व कड़ी निगरानी के कारण सभी केंद्रों पर परीक्षा कदाचार मुक्त रही। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी कुमार गौरव और पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभिन्न केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया।