अरवल: बैदराबाद नहर पर बड़ा हादसा: तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो सोन नहर में गिरी
Arwal, Arwal | Jul 27, 2025 रविवार सुबह 11बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बैदराबाद के पास सोन नहर में जा गिरी। यह स्कॉर्पियो बंधु बीघा क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के वक्त ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्कॉर्पियो को फिलहाल बाहर निकालने का प्रयास जारी है।