पुलिस ने 21 अक्टूबर 2024 को गांव 8 पी के पास 2 कार व 60 किलो जप्त किए पोस्त के मामले में मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआई ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि पुलिस ने मामले में मुख्य तस्कर श्याम उर्फ श्याम लाल पुत्र सोनाराम बिश्नोई निवासी लक्ष्मण नगर चाडी थाना भोजासर जोधपुर को बीकानेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 1 साल से फरार चल रहा था।