सबलगढ़: के दाऊजी मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभः पहले दिन कलश यात्रा निकली, नौ दिन रहेगी राम नाम की धूम
सबलगढ़ नगर में ज्येष्ठ मास के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ गुरुवार दोपहर को हुआ। कथा के पहले दिन एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद दाऊजी मंदिर के सामने विशाल पंडाल में आयोजन शुरू हुआ इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में नर-नारियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।